मध्य प्रदेश

मुलताई-आठनेर में बेमौसम तूफान का कहर: फोरलेन पर बिछे ओले, पेड़ और बिजली पोल गिरे

मुलताई और आठनेर में तेज तूफान और ओलावृष्टि से भारी नुकसान। फोरलेन पर बिछे ओले, पेड़ और बिजली पोल गिरे, जनजीवन प्रभावित।

संवाददाता सन्नी लालवानी

मुलताई-आठनेर / (बैतूल)। जिले आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बेमौसम बारिश और भारी ओलों के कारण कई क्षेत्रों में नुकसान की खबर है।

फोरलेन पर बिछी ओलों की सफेद चादर

मुलताई क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े आकार के ओलों के कारण सड़कें पूरी तरह सफेद चादर में ढक गईं।
फोरलेन हाईवे पर जमा ओलों के कारण वाहन फिसलने लगे, जिससे कई जगह दुर्घटनाएं भी हुईं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

आठनेर में पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे

वहीं क्षेत्र में तेज तूफान के चलते कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ स्थानों पर पेड़ और पोल घरों व बाग-बगीचों पर गिरने से संपत्ति का नुकसान भी हुआ है।

यातायात बाधित, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

ओलावृष्टि और तूफान के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने तत्काल मशीनों के माध्यम से सड़कों से ओले हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया।
बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए भी टीमों को मौके पर भेजा गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी खराब मौसम की आशंका जताई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

नुकसान का आकलन जारी

तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत दी जा सके। हालांकि, अब तक किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!