मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रैली निकाली गई, कुंआ, बावड़ी, नदी की पुजा कर साफ सफाई अभियान चलाया गया

जनता एक्सप्रेस लाइव से रमेश कुमार सोलंकी

पेटलावद/ झकनावदा–जिला कलेक्टर महोदया झाबुआ व एसडीएम महोदया पेटलावद के निर्देशानुसार व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद पेटलावद ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन मेंआज दिनांक 27/03/2026 को सेक्टर के झकनावदा गांव में में जल गंगा संवर्धन अभियान के जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा आज ग्राम झकनावदा में महाकाल मंदिर के पास वाली मधु कन्या नदी की व बावड़ी की और कुएं की पुजा अर्चना कर साफ सफाई की गई। तथा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए जागरूक किया गया। तथा जल संरक्षण नहीं होने से भविष्य में क्या-क्या समस्याएं उत्पन्न होती है। इसके बारे में भी अवगत करवाया गया। उपस्थित सभी सदस्यो को जल बचाओ की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में बीजेपी के पूर्व जिलामंत्री पारसमल जैन द्वारा बताया गया कि हमें जल का संरक्षण में संवर्धन करना मानव जीवन के लिए जरूरी है नहीं तो जल के बिना हम मानव जीवन की परिकल्पना नहीं कर सकते। और इस प्रकृति के अनमोल उपहार जल, जमीन प्रकृति एवं पर्यावरण को कैसे बचाना इसके बारे में बताया गया।

वरिष्ठ नागरिक रतन लाल चौधरी द्वारा बताए गया। की घर में किसी नए कार्य की शुरुआत में हमारे पूर्वजों द्वारा सर्वप्रथम नदी और वृक्ष की पूजा अर्चना करके प्रकृति से आशीर्वाद लेकर शुरुआत की जाती थी। और वह कार्य हमेशा सफल होते थे। तथा हमारी संस्कृति, प्रकृति और धरोहर की रक्षा हम इसी तरह करते थे।

सेक्टर प्रभारी मनीष मेडा द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। एवं प्रतिनिधि प्रवीण यादव द्वारा शासन की जल शक्ति से नव भक्ति के अभियान में क्या-क्या कार्यक्रम अपने सेक्टर में हम करवा सकते हैं। इसकी भी जानकारी दी गई। एवं आगामी कार्य योजना को लेकर सभी समुदाय को भागीदारी करना चाहिए। यह भी बताया गया।

कार्यक्रम में पंचायत कर्मी मोहनलाल माली ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव अजय अगास, बीएस डब्लू
छात्र गोविंद गरवाल सेक्टर प्रभारी मनीष मेडा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलावती सोलंकी, सदस्यों में अशोक जैन, कुलदीप आचार्य, विकास राठौड़, विष्णु कटारा, गिरधारी भायल, राजेश सोलंकी, भोला लोहार, प्रतिनिधि प्रवीण यादव और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!