मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

गाडरवारा में राज्य शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न, TET सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

शिक्षकों ने जताया भरोसा – “संगठन लड़ेगा केस, जीत हमारी होगी”

गाडरवारा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सहित विभिन्न शैक्षणिक और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में राज्य शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राचार्य सुशील शर्मा ने की।

वीणापाणी पूजन से हुई बैठक की शुरुआत

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती (वीणापाणी) के पूजन के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TET मामले पर विस्तार से दी गई जानकारी

प्रदेश कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, जो हाल ही में टीईटी परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे, उन्होंने न्यायालय की पूरी प्रक्रिया, अधिवक्ताओं की भूमिका और संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण बन चुका है और विभिन्न राज्य अपने स्तर पर इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

“शिक्षकों को व्यक्तिगत केस की जरूरत नहीं”

नगेन्द्र त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं है।
संगठन ही इस कानूनी लड़ाई को लड़ेगा और जीत सुनिश्चित होगी।

अधिवक्ताओं और प्रयासों पर भी हुई चर्चा

शिक्षक योगेंद्र झारिया ने संघ की ओर से केस लड़ रहे अधिवक्ताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंचासीन वक्ताओं ने भी शिक्षकों से धैर्य बनाए रखने और संगठन के साथ खड़े रहने की अपील की।

पुरानी पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में TET के अलावा पुरानी पेंशन योजना (OPS) और अन्य शैक्षणिक मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई।

संचालन और आभार

बैठक का संचालन संजय अवस्थी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन देवेन्द्र बसेड़िया ने व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित

इस अवसर पर दीपक दुबे, कमल बचकैंया, प्रदीप मालवीय, संतोष शर्मा, अमित जैन, पंकज स्थापक, राम मनोहर चडार, राजू ठाकुर, प्रहलाद ठाकुर, , अरविंद कुमार शर्मा, जयनाथ मेहरा, कमलेश कौरव,सुमित यादव,श्रीमती मंजूलता मेहरा, बबीता ठाकुर, विद्या शर्मा, कल्पना पिपरोनिया, भावना भारके, मालती शर्मा, रीता राज, शैलेंद्र यादव, राघवेंद्र चौधरी, महेंद्र कौरव, रामेश्वर कहार, अनिल मेहरा, अतुल शर्मा,राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!