ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

₹30, मम्मी-पापा का डर और कुरकुरे… नरसिंहपुर में 2 बहनों के घर से भागने की हैरान कर देने वाली कहानी

रातभर तलाश के बाद झाड़ियों में मिलीं बच्चियां, वजह सुन पुलिस भी रह गई सन्न

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और परिजनों दोनों को हैरान कर दिया। गोटेगांव थाना क्षेत्र के कामती इमलिया गांव में दो नाबालिग बहनें अचानक घर से लापता हो गईं। पूरी रात पुलिस और परिवार उनकी तलाश में जुटे रहे। सुबह जब दोनों गांव के पास झाड़ियों में सुरक्षित मिलीं, तो घर से भागने की वजह जानकर सभी चौंक गए।

पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, मंडला जिले से मजदूरी के लिए आए परिवार की दो बेटियां शाम को अचानक घर से गायब हो गईं। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गोटेगांव थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया।

सुबह गांव के पास झाड़ियों में दोनों बच्चियां दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों को देखते ही वे रोने लगीं।

30 रुपये और डांट का डर

पूछताछ में बच्चियों ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था। उन्होंने घर से 30 रुपये चुरा लिए थे और उससे कुरकुरे व बिस्किट खरीदकर खा लिए। उन्हें डर था कि मम्मी-पापा को पता चला तो डांट पड़ेगी। इसी डर से वे घर से भाग गईं और झाड़ियों में छिपकर रात गुजार दी।

समझाइश के बाद परिवार को सौंपा

पुलिस ने बच्चियों को समझाया और सुरक्षित उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। गांव में भी इस घटना को लेकर चर्चा रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!