मध्य प्रदेश
मंडीदीप: नगर पालिका अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। नपा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 05 में स्टेशन रोड पर तिवारी जी के कॉम्प्लेक्स से मुख्य सड़क तक नाला जिसकी 6,58787 रुपये लागत से निर्माण किया जाना हे इसके साथ ही कई अनेकों विकास कार्यों का विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल युवा नेता सुरेंद्र चौकसे कपिल ठाकुर पवन परमार असलम ख़ान बालकिशन पटेल श्याम राठौर शांति लाल प्रजापति राजू लोवंशी एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







