Uncategorized

नरसिंहपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: ‘ड्रम में डेड बॉडी’ वीडियो देखकर साली ने रची जीजा की हत्या की साजिश!

नरसिंहपुर में ‘ड्रम में डेड बॉडी’ वीडियो देखकर साली ने जीजा की हत्या की साजिश रची। 25 दिन की प्लानिंग के बाद हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार। जानिए पूरा मामला।

नरसिंहपुर / 28 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। सिवनी जिले के रहने वाले सृजन साहू की हत्या उसकी ही साली निधि साहू ने दो साथियों की मदद से की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साली ने सोशल मीडिया पर ‘ड्रम में डेड बॉडी’ जैसी मर्डर रील देखकर यह साजिश रची थी।

ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा

25 अक्टूबर से लापता सृजन साहू की लाश मुंगवानी थाना क्षेत्र के घोघरा गांव के जंगल में पत्थरों के नीचे दबी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निधि साहू, उसके दोस्त साहिल और एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया।

25 दिन पहले बनाई थी हत्या की प्लानिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने करीब 25 दिन पहले ही अपने जीजा की हत्या की योजना बना ली थी। उसने साहिल और नाबालिग को ₹50,000 की सुपारी दी थी।
आरोपियों ने सृजन को स्विफ्ट कार में बैठाया और दोनों तरफ पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी।

रिश्ते हुए शर्मसार

जानकारी के मुताबिक, सृजन और निधि के बीच शादी से पहले संबंध थे। शादी के बाद सृजन उसे पुराने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर निधि ने भाई दूज के बहाने सृजन को गांव बुलाया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

पिता भी काट रहा है हत्या की सजा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवती के पिता पहले से ही हत्या के एक मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।
पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!