पुष्पराज पटेल की छत्रछाया में भौखेड़ी बनेगा कविताओं का धाम
नवरात्र में गूंजेगी भक्ति की वाणी, नामी कवि करेंगे शिरकत

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
भौखेड़ी (सोहागपुर, नर्मदापुरम)।
गांव भौखेड़ी इस नवरात्र एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। किसान नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल की प्रेरणा से यहां पहली बार ऐसा आध्यात्मिक काव्य सम्मेलन होगा, जिसमें भक्ति और कविताओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
कविताओं से महकेगा गांव
27 सितम्बर की रात 9 बजे से “आध्यात्मिक काव्य संगम” मंच के बैनर तले जब कवि मंच पर आएंगे तो गांव का हर आंगन मां दुर्गा के जयघोष और कविताओं की गूंज से सराबोर हो जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि यह आयोजन गांव की पहचान को नया मुकाम देगा।
नामी कवियों का मेला
इस भव्य आयोजन में कई प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे –
- दीपेश शास्त्री (नर्मदापुर)
- अमित बिल्लोरे ‘अमृत’ (सोहागपुर)
- ओमप्रकाश भार्गव (पिपरिया, व्यंग्यकार)
- हर्षलता राजपूत (कवयित्री)
- रामकिशन ठाकुर (पनारी, गीतकार)
- प्रबुद्ध दुबे (सोहागपुर, व्यंग्य कवि)
- खुमान सिंह ठाकुर (माछा, हास्य कवि)
ये कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हंसाएंगे, रुलाएंगे और भक्ति में डुबो देंगे।

यूट्यूब से घर-घर पहुंचेगी गूंज
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रंथ वचन यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इससे जो लोग भौखेड़ी नहीं आ पाएंगे, वे भी घर बैठे इस कवि सम्मेलन का आनंद ले सकेंगे। यह पहली बार है जब गांव का सांस्कृतिक आयोजन डिजिटल मंच से दुनिया तक पहुंचेगा।
गांव के बुजुर्गों की राय
गांव के बुजुर्ग कहते हैं –
“भौखेड़ी में ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। नवरात्र का पर्व इस बार हमारे गांव की पहचान को नया आसमान देगा। बच्चे और युवा इससे संस्कार सीखेंगे और समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी।” इस बार नवरात्रि की पावन पर्व पर गांव में हर्ष का माहौल है
पुष्पराज पटेल का संदेश
इस अवसर पर किसान नेता पुष्पराज पटेल ने कहा –
“यह सिर्फ कवि सम्मेलन नहीं बल्कि गांव की आत्मा और संस्कारों का उत्सव है। सभी ग्रामीण और श्रद्धालु इसमें बढ़-चढ़कर शामिल हों और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।”








