मध्य प्रदेश

गुर्जर समाज ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी की सम्मानजनक रिहाई की मांग

मेरठ पुलिस की कार्रवाई को बताया राजनीतिक दबाव का परिणाम, कहा – आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

सोहागपुर।
राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी गुर्जर एवं उनके साथियों की तत्काल और सम्मानजनक रिहाई की मांग की।

समिति के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मेरठ पुलिस ने हाल ही में राजनीतिक दबाव में आकर भाटी जी और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिससे गुर्जर समाज में गहरी पीड़ा और व्यापक आक्रोश फैल गया है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यह गिरफ्तारी केवल व्यक्तिगत स्तर का अन्याय नहीं है, बल्कि यह पूरे गुर्जर समाज की अस्मिता, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर कुठाराघात है।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि रविंद्र भाटी गुर्जर और उनके साथियों को अविलंब रिहा नहीं किया गया तो गुर्जर समाज मध्यप्रदेश से लेकर पूरे भारतवर्ष में संविधानसम्मत, शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। साथ ही समिति ने साफ कर दिया कि आंदोलन की स्थिति में उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होकर उनसे यही अपेक्षा है कि वे न्याय, लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान की रक्षा में आगे आएँ।

ज्ञापन पर चंद्रभान सिंह पटेल, सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष ललित पटेल,रामचरण पटेल, शिवजी पटेल, सौरभ पटेल, अभिषेक गुर्जर, शिवजी पटेल महुआखेड़ा, सत्यम पटेल, भाईसाहब पटेल, पुष्पराज पटेल सहित कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!