मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

गाडरवारा में हुआ निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 44 मरीजों ने कराया पंजीयन

गाडरवारा। स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में स्वस्थ नारी–सशक्त नारी अभियान के अंतर्गत निशुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मार्गदर्शन सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. उपेंद्र वस्त्रकार ने किया।

44 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ

शिविर में लगभग 44 नेत्र रोगियों ने पंजीयन कर परामर्श प्राप्त किया। नेत्र सहायक यू.एस. पटेल ने सभी मरीजों की नेत्र जांच की और उचित परामर्श दिया।

चिन्हित मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन

शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन जबलपुर में निशुल्क किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉक्टरों की टीम ने किया परीक्षण

शिविर में डॉ. आशुतोष मेहता, डॉ. ढिमोले, डॉ. सागर, डॉ. त्रिभुवन कौरव, पुष्पेंद्र कौरव और अरविंद सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लिए बेहद लाभकारी हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!