मध्य प्रदेश

गाडरवारा में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती, सीएमओ रितु मेहरा ने वार्डों में गठित की निगरानी टीम

निरंजन वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई और गणेश विसर्जन स्थल का भी लिया जायजा

गाडरवारा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से गाडरवारा नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। नगर पालिका सीएमओ रितु मेहरा ने प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों के कार्यों की निगरानी के लिए टीम गठित की है।

इसी क्रम में सीएमओ रितु मेहरा ने आज सुबह निरंजन वार्ड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में सफाई कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

दुकानों पर पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका टीम द्वारा दुकानों पर पॉलिथीन के उपयोग को लेकर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। सीएमओ ने दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करने की अपील की।

गणेश विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण

इसके साथ ही आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नदी घाट का भी स्थल निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विसर्जन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान राजस्व शाखा प्रभारी अमित कोष्टी, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी संजय सेन, नगर पालिका कर्मचारी प्रदीप मिश्रा, संजय व्यास सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!