मध्य प्रदेश

करेली में कल्याणकारी योजनाओं के पंजीयन हेतु विशेष शिविर आयोजित

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए नगर पालिका परिषद करेली एवं जनपद पंचायत करेली द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक विशेष संयुक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, संबल योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीयन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, वे 17 जून तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता नेमा, पार्षदगण, एल्डरमैन, नगरवासी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!