मध्य प्रदेशराजनीति

ग्राम घूरपुर में विकास कार्यों की सौगात: मंत्री उदयप्रताप सिंह ने किया लोकार्पण एवं गौशाला का शिलान्यास

गाडरवारा विधानसभा के ग्राम घूरपुर में मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नई गौशाला का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

गाडरवारा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घूरपुर में रविवार को विकास पर्व जैसा उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा नवीन गौशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के गांव-गांव तक विकास की गंगा पहुंच रही है। सरकार सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं। गौशाला निर्माण से जहां बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, वहीं जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को लाभ पहुंचेगा।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री उदयप्रताप सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को विकास का आदर्श मॉडल बनाना उनका संकल्प है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी उपस्थिति

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तथा महिला आयोग सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व विधायक नरेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता मिनेंद्र डागा, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहरकांत पटेल, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, राजेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुश्री अंजू शुक्ला, सज्जन शर्मा, मनोज दुबे एवं ग्राम सरपंच अमोल सिंह पाली मंचासीन रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर भी जोर दिया गया।

मंत्री के ग्राम आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!