मध्य प्रदेश

नर्मदा तट पर नवत्रिशा युवती मंडल का भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न

गाडरवारा में नवत्रिशा युवती मंडल नर्मदा संभाग द्वारा नर्मदा तट पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। गौ-पूजन, दीपदान, पौधारोपण सहित 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

गाडरवारा। पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर आदरणीय श्रीमती उर्मिला जी सादानी के सानिध्य में नवत्रिशा युवती मंडल नर्मदा संभाग द्वारा नर्मदा के पावन तट पर स्थित पूज्य (बापोली) ब्रह्मचारी जी महाराज के आश्रम में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक ही नहीं रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और नारी शक्ति सशक्तिकरण का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके उपरांत पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने अधिक मास के महत्व पर अपने पावन आशीर्वचन प्रदान किए, जिनका उपस्थित बहनों ने श्रद्धापूर्वक लाभ लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती अनीता जावंधिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शोभा लाहोटी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजश्री राठी, प्रदेश प्रकल्प प्रखर श्रीमती उर्मिला सादानी, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती शिखा जावंधिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्राची मूंदड़ा, प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती करुणा माहेश्वरी, प्रदेश सह सचिव श्रीमती जयश्री बजाज, समिति प्रबंधक श्रीमती हंसा केला, मध्यान्चल सहप्रभारी श्रीमती मनीषा लढ्ढा, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती कविता चांडक, संभागीय संयुक्त सचिव श्रीमती सरला माहेश्वरी एवं संभागीय सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नीलम भूतड़ा सहित प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में गौ-पूजन, पौधारोपण, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन, महाप्रसादी, मां नर्मदा पूजन, चुनरी मनोरथ एवं भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ प्राप्त किया।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय अनीता जावंधिया ने युवती संगठन की सदस्यों को संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। युवती संगठन अध्यक्ष लक्ष्मी काबरा ने सभी अतिथियों का श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

संगठन द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, पौधारोपण, गौ संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन (प्लास्टिक बैन) एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गाडरवारा की आदरणीय गीतिका काबरा के सानिध्य में पूजा मालपानी, रुचि मालपानी, शिवानी काबरा एवं रायसेन की आइशा बिसानी ने मां नर्मदा के प्राकट्य पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। वहीं पिपरिया समूह की दीपशिखा गोदानी, श्रुतिका डागा, भावना मालानी, नेहा गोदानी, नंदनी मनिहार, नंदनी मोहता, दीपिका राठी एवं जया बल्दवा ने महारास की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

गाडरवारा से जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा पलोड़ एवं सहसंयोजिका श्रीमती गरिमा काबरा ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा काबरा द्वारा कन्या भोजन में कन्याओं को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। वहीं पूजा मालपानी, शिवानी काबरा, तृप्ति पलोड़ एवं रुचि मालपानी ने व्यवस्थाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गुंजन राठी द्वारा किया गया।

नर्मदा मैया के पावन तट पर धर्म, सेवा, संस्कार और समाजोत्थान का यह अनुपम संगम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम का समापन धर्म, संस्कृति, सेवा एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ। उल्लेखनीय है कि नवत्रिशा युवती मंडल समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण तथा बाल विकास के लिए विभिन्न प्रेरणादायी आयोजन करता रहता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!