राजस्थान की मासूम बेटी को गाडरवारा में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, पांच मिनट का मौन रखकर जताया शोक
राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना पर गाडरवारा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पांच मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गाडरवारा। राजस्थान में 13 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना से पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए गाडरवारा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बालिका की पावन स्मृति में पांच मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान वक्ताओं ने घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रियंका चांदनी दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी, गिरजा शंकर पगुआ, लखन पटेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संगीता जायसवाल, किसान कांग्रेस संयोजक संजय कौरव, मणिकांत पटेल, अशोक चौधरी, सत्येन्द्र चौधरी, मोनू यादव, ओमकार राजपूत, कृष्णकांत कौरव, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण कौरव, के.के. गुर्जर, जितेंद्र कौरव, छुट्टन भैया कौरव, मनीष कौरव तथा युवा कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र कौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत बालिका की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।







