सुनीता पटेल बनीं कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर

गाडरवारा। कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्षेत्र की पूर्व विधायक सुनीता पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिले के प्रभारी अखिलेश सिंह की अनुशंसा पर की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सुनीता पटेल की नियुक्ति के बाद जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और भी गहरी होगी।
राजनीतिक अनुभव और सक्रियता
सुनीता पटेल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं और पूर्व में विधायक के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा कर चुकी हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बधाइयों का तांता
नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस पार्टी जिले में नई ऊर्जा और मजबूती के साथ उभरेगी।