Dishat guru Shibu Soren Passed Away: शोक में झारखंड! नहीं रहे दिशत गुरु शिबू सोरेन, पीएम मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक सब ने जताया शोक

Dishat guru Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के जननायक शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता थे बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक करने में जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक
शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके निधन से दुखी हूं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति।” इससे साफ जाहिर होता है कि देश ने एक संघर्षशील नेता को खो दिया है।
Shri Shibu Soren Ji was a grassroots leader who rose through the ranks of public life with unwavering dedication to the people. He was particularly passionate about empowering tribal communities, the poor and downtrodden. Pained by his passing away. My thoughts are with his…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025
हेमंत सोरेन ने कहा: ‘आज मैं शून्य हो गया हूं’
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर भावुक होकर कहा, “आज मैं शून्य हो गया हूं।” यह वक्तव्य केवल पुत्र का नहीं बल्कि उस नेता का है जिसने अपने पिता से राजनीतिक मार्गदर्शन पाया और झारखंड को एक नई दिशा देने की कोशिश की। शिबू सोरेन का जाना उनके परिवार और पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2025
रक्षा मंत्री और कांग्रेस ने भी दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि शिबू सोरेन देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे और आदिवासियों के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज़ उठाते रहे। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कल्पना सोरेन को संदेश भेजा और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उनके अनुसार यह खबर पूरे देश के लिए दुखद है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे।…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 4, 2025
झारखंड में शोक की लहर
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी इस दुखद समाचार पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि “शिबू सोरेन आदिवासी अस्मिता की एक मज़बूत आवाज़ थे। उनकी राजनीतिक और सामाजिक सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।” राज्यभर में उनके निधन को लेकर शोक की लहर है और राजनीतिक गलियारों से लेकर आमजन तक उनके योगदान को याद किया जा रहा है।