मध्य प्रदेश
अनीश राजू खान का इंतकाल, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

गाडरवारा । वीजसेन वार्ड, शक्ति चौक निवासी मुन्नू स्टूडियो परिवार के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल फिरोज खान ‘बबलू‘ के छोटे भाई अनीश राजू खान का गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते 42 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया।
गुरुवार दोपहर जोहर की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज हाफिज जुवेर आलम ने अदा कराई। मैयत में सभी वर्गों के लोगो ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की।







