धर्ममध्य प्रदेश

श्री तारण तरण जैन समाज ने क्षमावाणी के साथ किया पर्वराज पर्युषण का समापन

दस दिवसीय पर्युषण पर्व में दसलक्षण धर्म की आराधना, शास्त्री ओमप्रकाश जैन का सम्मान; प्रतिभावान एवं उपवास करने वाले समाजजनों को भी किया सम्मानित

गाडरवारा। श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा मनाए गए दस दिवसीय पर्वराज पर्युषण पर्व का समापन श्री तारण तरण जैन चैत्यालय जी में धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर समाजजनों द्वारा सामूहिक क्षमावाणी की गई और एक-दूसरे से क्षमा याचना कर मैत्री एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भक्तिभाव के साथ मंदिर विधि से हुई। इस दौरान आचार्य संत तारण तरण स्वामी द्वारा रचित श्री मालारोहणजी, श्री पंडित पूजाजी एवं कमलबत्तीसीजी ग्रंथों की फूलना पढ़ी गई। इसके साथ ही तिलक महोत्सव भी आयोजित किया गया।

शास्त्री ओमप्रकाश जैन का किया सम्मान

पर्युषण पर्व के दौरान इटारसी से पधारे श्री ओमप्रकाश जैन शास्त्री द्वारा दस दिनों तक दसलक्षण धर्म की आराधना एवं धार्मिक प्रवचन के माध्यम से समाजजनों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इसके लिए श्री सकल तारण तरण जैन समाज की ओर से उन्हें श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शास्त्री ओमप्रकाश जैन के धार्मिक मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पर्युषण पर्व के दौरान उन्होंने गुरुमहाराज द्वारा रचित दसलक्षण धर्म की प्रभावना करते हुए समाजजनों को उसके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में श्री सकल तारण तरण जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन (मंगलकलश), मुकेश जैन (शांतिदूत), श्री सकल दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, राजकुमार जैन (जैन किराना), संजय सराफ, जतिन जैन (लकी), श्री वीरश्री महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती जैन (मंगलकलश) एवं श्रीमती आशा जैन (शांतिदूत) सहित समाजजन उपस्थित रहे।

उपवास एवं प्रतिभाओं का सम्मान

पर्वराज पर्युषण के दौरान उपवास एवं धार्मिक साधना करने वाले समाजजनों को भी सम्मानित किया गया। श्रीमती राशि जैन, श्रीमती स्मृति जैन, श्रीमती शुभी जैन, श्रीमती रिया जैन, कु. परी, कु. सांझी, कु. महक, कु. मुस्कान, निक्की जैन, शिशिर जैन, मन जैन एवं कु. फाल्गुनी जैन को उपवास के लिए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के बच्चों एवं युवाओं का भी सम्मान किया गया। कु. परी जैन द्वारा कक्षा 12वीं में 85 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, मास्टर अनय जैन द्वारा कक्षा 3 में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने, कु. अवनि जैन द्वारा संभागीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अरहन जैन द्वारा नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त करने पर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्षमावाणी के साथ दिया मैत्री और सद्भाव का संदेश

पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर आयोजित सामूहिक क्षमावाणी में समाजजनों ने परस्पर अपने मन में किसी के प्रति हुई भूल, त्रुटि या कटुता के लिए क्षमा मांगी और सभी के प्रति मैत्रीभाव रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्म, संयम, आत्मशुद्धि और क्षमा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सकल तारण तरण समाज के सचिव राजीव जैन (पत्रकार) ने किया। अंत में समाजजनों ने पर्युषण पर्व के सफल आयोजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!