स्वास्थ्य

गाडरवारा: सिविल अस्पताल में 21 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर

मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का जबलपुर में होगा निःशुल्क ऑपरेशन, आने-जाने से लेकर भोजन-आवास की भी व्यवस्था

गाडरवारा। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा में 21 सितंबर को निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मरीजों की नेत्र जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए जबलपुर ले जाया जाएगा।

शिविर में जांच के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का देवजी नेत्रालय, जबलपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के लिए अस्पताल से जबलपुर तक आने-जाने हेतु निःशुल्क वाहन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही मरीजों के लिए भोजन एवं आवास की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. उपेंद्र वस्त्राकार एवं नेत्र चिकित्सा सहायक यू.एस. पटेल ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित परेशानी है या मोतियाबिंद की समस्या है, वे 21 सितंबर को आयोजित होने वाले शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं।

उन्होंने नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!