मध्य प्रदेशराजनीति

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह का गाडरवारा दौरा

सेवा सदन में सुनेंगे जन समस्याएं, शाम को दीपक महोत्सव में होंगे शामिल

गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक राव उदय प्रताप सिंह 17 सितंबर को गाडरवारा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह दोपहर 2 बजे लक्ष्मी टाउनशिप स्थित ‘सेवा सदन’ पहुंचेंगे।

सेवा सदन में करेंगे जनसंवाद

सेवा सदन में मंत्री श्री सिंह आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के साथ-साथ स्थानीय विकास कार्यों तथा स्कूल शिक्षा एवं परिवहन से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात कही गई है। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

शाम को दीपक महोत्सव में होंगे शामिल

दोपहर की जनसुनवाई के बाद मंत्री उदय प्रताप सिंह शाम 6:30 बजे शक्कर नदी के छिड़ाव घाट, नदी मोहल्ला में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दीपक महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की गई हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!