क्राइममध्य प्रदेश

पिटोल में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 422 ग्राम गांजा के साथ 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

महाराजा चौक के पास बिक्री के लिए गांजा रखने की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी, ₹5 हजार का मादक पदार्थ जब्त

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झाबुआ। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी पिटोल, थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस ने अवैध गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 422 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है, बरामद कर जब्त किया है।

महाराजा चौक के पास गांजा बेचने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को चौकी पिटोल पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिटोल बड़ी स्थित महाराजा चौक के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में लेकर बिक्री के लिए खड़ा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 422 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पिता मन्नुसिंह बड़दवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी महाराजा चौक, हवेली मोहल्ला, पिटोल बड़ी, थाना झाबुआ, जिला झाबुआ के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 0843/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

एसपी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई

झाबुआ पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.सी. भास्करे, उनि. अशोक बघेल, आरक्षक 441 कैलाश सोलंकी, आरक्षक 196 अजमेर, आरक्षक 597 नानुराम एवं आरक्षक 144 संजु का सराहनीय योगदान रहा।

झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!