मध्य प्रदेश
मंडीदीप वार्ड 07 में सीसी रोड निर्माण कार्य का अध्यक्ष पार्षद ने किया भूमिपूजन

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 07 में महादेव मंदिर से पूरन जी के घर तक बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधि-विधान से नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने भूमिपूजन किया गया। लगभग ₹4.50 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद दौलतराम इक्के, भाजपा वरिष्ठ नेत्री पूजा मिश्रा, युवा नेता अंकित चौरे पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश विश्वकर्मा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं रहवासी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने विकास कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।







