कनक राजपूत की बड़ी सफलता, Emcure Pharmaceuticals में हुआ प्लेसमेंट
सालीचौका की कनक राजपूत ने पीपुल्स कॉलेज भोपाल से बी.फार्मा की पढ़ाई के दौरान Emcure Pharmaceuticals में सफल प्लेसमेंट हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)। क्षेत्र की होनहार छात्रा कनक राजपूत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पीपुल्स कॉलेज भोपाल में बी.फार्मा 8वें सेमेस्टर की छात्रा कनक राजपूत का प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी Emcure Pharmaceuticals में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हुआ है।
कनक की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपने पिता करण सिंह राजपूत का नाम रोशन करते हुए यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कॉलेज जीवन के दौरान कनक राजपूत ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां और अनुशासित कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायक रही हैं। यही कारण है कि उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी में प्लेसमेंट प्राप्त करने का अवसर मिला।
उल्लेखनीय है कि कनक राजपूत, सालीचौका निवासी रेवाराम राजपूत की भांजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कनक की सफलता स्थानीय युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें भी अपने करियर के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।







