ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, हजारों लोगों ने देश व समाज में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआ; दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब का नज़ारा

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। सतलापुर थाना परिसर के पीछे स्थित नई ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज शातिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मो. सोहेल खान ने बताया कि सुबह 6 बजे से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह परिसर में जुटने लगे थे। नमाज के दौरान लोगों ने देश, और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मागी।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर के बाहर नगर के हिंदू समाज के वरिष्ठ जनों एवं अधिकारियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर बधाई दी और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

प्रशासन की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शातिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं नगर पालिका द्वारा पूर्व से ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि इसके अलावा ईदगाह मस्जिद एवं मोहम्मदी मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। ईद के मोके पर शहर में खुशी, उत्साह और शांति सौहार्द का माहौल बना है। इस अवसर पर हिंदू समाज से कांग्रेस नेता दीपेश मारण, दशरथ मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप पाल, पत्रकार अंकित कुशवाहा सहित मुस्लिम समाज के प्रमुख असलम पठान, मंडी मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष मो, अल्ताफ खान अब्दुल भाई, नौशाद पटेल, मुनव्वर पटेल, पूव पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, इमरान पठान, नयापुरा के डब्लू भाई, ह्यफिज मो. यूसुफ, इकवाल अली, पत्रकार अश्शु खान, गुड्डू रमजान सहित एसडीएम चंदशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा, हेमंत शर्मा सतलापुर, सतलापुर प्रभारी विजय त्रिपाठी, मडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।








