मध्य प्रदेश
गाडरवारा में हजरत सैय्यद बाबा दरगाह पर अकीदत के साथ पेश की गई चादर संदल
गाडरवारा के वीजसेन वार्ड स्थित हजरत सैय्यद बाबा दरगाह शरीफ पर अकीदत के साथ चादर संदल पेश की गई। कुरान ख्वानी, लंगर और दुआओं के साथ धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

गाडरवारा। बीजासेन वार्ड स्थित हजरत सैय्यद बाबा की दरगाह शरीफ पर श्रद्धा और अकीदत के साथ चादर संदल पेश किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और दरगाह परिसर में पहुंचकर दुआएं मांगीं।
बाद नमाज मगरिब दरगाह परिसर में कुरान ख्वानी का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात चादर पोशी एवं लंगर का आयोजन संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने चादर संदल में शामिल होकर खुशबू और इत्र पेश किया तथा अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
मुन्नू स्टूडियो परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में देर रात तक तबर्रुक लंगर तहसील किया गया। आयोजन के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली और पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।







