धर्ममध्य प्रदेश

गाडरवारा में कायस्थ महासभा की भव्य बाइक रैली, चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर दिखी समाज की एकता

गाडरवारा में चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर कायस्थ महासभा की भव्य बाइक रैली निकली। झांकियों, धार्मिक गीतों और पुष्प वर्षा से गूंजा पूरा शहर।

गाडरवारा। कायस्थ समाज के आराध्य देव चित्रगुप्त के जन्मोत्सव (प्रकट उत्सव) के अवसर पर कायस्थ महासभा गाडरवारा द्वारा भव्य एवं विशाल वाहन (बाइक) रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पूजन के साथ हुई।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली

पूजन उपरांत रैली नदी मोहल्ला से प्रारंभ होकर झंडा चौक, पुरानी गल्ला मंडी, शुक्रवारा बाजार, शिवालय चौक, शक्ति चौक, महावीर भवन, पानी की टंकी, पलोटन गंज, स्टेशन रोड होते हुए प्रतिभा कॉलोनी मोड़ से वापस मंदिर पहुंची।

झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

रैली में भगवान चित्रगुप्त की आकर्षक झांकी के साथ बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में धार्मिक गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, पानी के पाउच और अन्य व्यवस्थाओं के साथ रैली का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवा, युवतियां, वरिष्ठजन एवं सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली।

पुलिस व्यवस्था रही सराहनीय

रैली के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी सराहनीय रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष ने किया सम्मान समारोह का आमंत्रण

कायस्थ महासभा के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने मंदिर में उपस्थित सभी समाजजनों को सायंकाल आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!