मध्य प्रदेश

गाडरवारा में कलचुरी कलार समाज की सराहनीय पहल, राहगीरों के लिए शुरू किया गया प्याऊ

गाडरवारा। भीषण गर्मी को देखते हुए सर्वसमाज के हित में कलचुरी कलार समाज ने एतिहासिक पहल का उदाहरण प्रस्तुति किया। जिसमें कलचुरी कलार समाज द्वारा संचालित श्री सहस्त्रबाहु सेवा समिति के माध्यम से स्थानीय पलोटन गंज क्षेत्र में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

समाज के अध्यक्ष मनीष जायसवाल एवं प्रबंधन समिति के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। भीषण तपिश में प्यासों को पानी पिलाना सबसे बड़ी समाज सेवा होती है और इस पुनीत कार्य में सामाजिक संगठन से अपनी सहभागिता दर्ज कराई यह विशेष पहल है जिसकी सर्वसमाज में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। वही स्थानीय नागरिकों ने समाज की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

इस दौरान समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि शेखर जायसवाल,अध्यक्ष मनीष जायसवाल,राकेश जायसवाल, शांत कुमार राय,डॉ अजय जायसवाल,राधा रमन राय,अखिलेश राय,नरेंद्र राय,रुपेश राय,रजनीश राय,अशोक वालिया,कैलाश राय,बंटी चोकसे,डॉक्टर अरविंद चौकसे,रंजीत राय,सर्वेश राय,बाल कृष्णा राय,मानस जायसवाल,श्रीमती अनीता जायसवाल,श्रीमती संगीता जायसवाल,सुश्री वर्षा चोकसे,श्रीमती सीता चौकसे,श्रीमती विनीता चोकसे,श्रीमती वर्षा चौकसे,श्रीमती रेखा वालिया,श्रीमती खुशबू जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!