मध्य प्रदेश

महामंडलेश्वर भगवान बापू का करेली आगमन, बरमान चौराहे पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली I श्री भगवतानंद जी गिरी महामंडलेश्वर भगवान बापू के करेली आगमन पर भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला। बरमान चौराहे पर भूपेंद्र राजपूत के निवास स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने पुष्पहारों से भगवान बापू का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।

भक्तों ने भगवान बापू के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
आगमन के इस पावन अवसर ने करेली क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक प्रगाढ़ बना दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!