मध्य प्रदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर बघुवार विद्यालय में जागरूकता का संदेश, छात्रों-शिक्षकों ने लिया पृथ्वी संरक्षण का संकल्प

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली (नरसिंहपुर):
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघुवार, विकासखंड करेली में एक प्रेरणादायक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पृथ्वी को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री के. एल. चौधरी ने अपने संबोधन में पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पृथ्वी की रक्षा करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, वनों की अंधाधुंध कटाई रोकने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में यह संदेश दिया गया कि यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ पृथ्वी सुनिश्चित की जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!