मध्य प्रदेश

गाडरवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, होली-ईद-नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना परिसर में होली, ईद, रंग पंचमी और चैत नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित। प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए।

गाडरवारा (जिला नरसिंहपुर )। स्थानीय प्रशासन द्वारा थाना परिसर में होली, ईद, रंग पंचमी और चैत नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में शिवाकांत मिश्रा (नगर पालिका अध्यक्ष), पूर्व विधायक साधना स्थापक, एसडीएम कलावती व्यारे, पुलिस उप अधीक्षक ललित सिंह डांगुर, तहसीलदार प्रियंका नेताम, नगर निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा तथा विद्युत मंडल से शुभम मेहरा सहित अन्य लोगों ने अपने सुझाव रखे।

अनूप जैन, मिनेन्द्र डागा, सतीश सैनी और अबरार खान ने भी त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

शांति समिति बैठक गाडरवारा

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि:

  • यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
  • शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • बाइकर्स गैंग पर विशेष नजर रखी जाएगी।
  • एक वाहन पर तीन सवारी मिलने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
  • जहां-जहां होली दहन होगा, वहां विद्युत विभाग द्वारा तार ऊंचे कराए जाएंगे।
  • लाउडस्पीकर नियमों के अनुसार ही बजाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • ककरा घाट क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
  • होली और रंग पंचमी के दिन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

बैठक में भाजपा नेता घनश्याम राजपूत, शैलेंद्र जैन, अशोक राजपूत, संजय राजोरिया, कमल खटीक, प्रियांक जैन, मोहरकांत पटेल, अब्दुल फिरोज खान, शुभम राजपूत, राजेश गुर्जर, मेंहमूद पहलवान, संजय कौरव, कपिल घारू, मुजीब खान, बी.एस. परिहार, बाबूलाल जाटव सहित नगर पालिका से जयंत ब्राउन और बबलू चौहान उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!