ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

गाडरवारा-चीचली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा-चीचली मार्ग पर एनटीपीसी मोड़ के पास आइसक्रीम लोड मैजिक और TVS Sport बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल। चीचली पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की।

गाडरवारा (जिला नरसिंहपुर )। गाडरवारा-चीचली मार्ग पर एनटीपीसी मोड़ के पास आइसक्रीम से लोड मैजिक वाहन और TVS Sport मोटरसाइकिल के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को तत्काल गाडरवारा के अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही चीचली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

एनटीपीसी मोड दुर्घटना गाडरवारा

बार-बार हादसों से स्थानीयों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों ने एनटीपीसी मोड़ पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!