सनातन कप प्रीमियम लीग का भव्य समापन, कमांडो इलेवन ने जीता खिताब
रोहित कुचबंदिया की अगुवाई में सिवनी मालवा बना खेल-संस्कार का केंद्र

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सनातन कप प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। फाइनल में कमांडो इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और 51 हजार रुपये की इनामी राशि व ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि सोनी इलेवन उपविजेता रही, जिसे 25 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।
यह आयोजन केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सिवनी मालवा के युवाओं की ऊर्जा, संगठन शक्ति और सनातन परंपरा से जुड़ी सोच का प्रतीक बनकर सामने आया। पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने 32 वर्ष की उम्र में लगातार 27वां क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित कर एक उल्लेखनीय मिसाल कायम की है। इतनी कम उम्र में निरंतर सामाजिक और खेल आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान देना उनके समर्पण और दूरदृष्टि को दर्शाता है।
सेमीफाइनल मुकाबलों में सोनी इलेवन ने गौर इलेवन को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कमांडो इलेवन ने बैराखेड़ी इलेवन को हराकर निर्णायक मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अंकित पटेल द्वारा टॉस कराया गया, जिसमें कमांडो इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनी इलेवन ने 6 विकेट खोकर 78 रन बनाए, लेकिन जवाबी पारी में कमांडो इलेवन ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, हेमंत चौकसे, विक्रम कुचबंदिया, अंकित पटेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रथम पुरस्कार की राशि क्षेत्रवासियों के सहयोग से तैयार की गई, जिसमें नरेशचंद कलवानी, दीपक पालीवाल, अनुज वर्मा, इंजीनियर मनीष यदुवंशी, पंकज सोनी, नितिन सोनी, अधीर वर्मा, बंटी राठौर और पिंटू राठौर ने 5100-5100 रुपये का योगदान दिया, वहीं टेंट व्यवस्था में उत्तम सिंह तंवर का विशेष सहयोग रहा







