मध्य प्रदेशराजनीति

संगठन सृजन अभियान के तहत कजरोटा पंचायत में कांग्रेस पंचायत समिति का गठन

ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी के नेतृत्व में गांधी मंडलम अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

गाडरवाड़ा। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवाड़ा अध्यक्ष श्री सतीश सैनी के नेतृत्व में गांधी मंडलम के अंतर्गत कजरोटा पंचायत में पंचायत समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह पटेल (मझले भैया), पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री जिनेश जैन, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा कौरव, मंडलम अध्यक्ष श्री संजय कौरव, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री यश राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कोमल पटेल, रामविलास पाराशर, रामजी कौरव, छोटेराजा कौरव, दालचंद कौरव, सौरव कौरव, गिरधारी कौरव, खेतसिंह कौरव, गौरव कौरव, सुरेंद्र बड़कुर, रामस्वरूप कौरव, सरदार कौरव, गोविंद, सुनील अग्रवाल, नीलेश कौरव, छोटेराजा, सुरेश जटाओ, शिवकुमार डीड, गुड्डू कौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को पंचायत स्तर पर सशक्त बनाने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी समय में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सानिध्य में कजरोटा पंचायत समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!