मध्य प्रदेश

तेंदूखेड़ा तहसील प्रेस क्लब का गरिमामय सम्मान समारोह, चिकित्सकों की सेवाओं को बताया नगर विकास की रीढ़

गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रथम पत्रकार भवन में हुआ भव्य आयोजन, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता अवधेश चौकसे

तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेंदूखेड़ा नगर में देशभक्ति और सामाजिक सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के प्रथम एवं एकमात्र पत्रकार भवन में तेंदूखेड़ा तहसील प्रेस क्लब द्वारा चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद प्रतिनिधियों, पार्षदों एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष पं. राधावल्लभ पांडे ने नगर परिषद अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई।

गणतंत्र दिवस पर प्रेरणादायक संबोधन

समारोह में एसडीएम कुमारी पूजा सोनी, तहसीलदार निर्मल पटले, नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शचिंद्र मोदी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जैन, जिला वैश्य समाज अध्यक्ष अजय जैन परिधान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, प्रशासनिक उत्तरदायित्व और समाज सेवा की भूमिका पर प्रकाश डाला।

चिकित्सकों की सेवाओं को बताया नगर के विकास का आधार

समारोह में लंबे समय से तेंदूखेड़ा नगर में निस्वार्थ सेवा दे रहे चिकित्सकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के कारण ही नगर का सर्वांगीण विकास संभव हुआ है
चिकित्सकों ने न केवल नगर, बल्कि दूरस्थ अंचलों में भी अपनी सेवाएं देकर असंख्य लोगों को जीवनदान दिया है। कोरोना काल में दी गई सेवाओं को भी भावपूर्वक स्मरण किया गया।

सम्मानित चिकित्सकों में प्रमुख रूप से—
डॉ. शचिंद्र मोदी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रकाश जैन (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. रामेश्वर पटेल, डॉ. दामोदर जाटव, डॉ. विजय रंजन, डॉ. सौरव उईके, रिटायर्ड बीएमओ डॉ. एस.पी. अहिरवार, डॉ. ठाकुर जी, डॉ. शिव प्रसाद मंडलकर, डॉ. प्रताप राय, डॉ. प्रभांशी (दंत चिकित्सक), स्वास्थ्य विभाग से मोहम्मद शफीक कुरैशी, रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी रामचरण त्रिपाठी शामिल रहे।
सभी को शाल, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का भी सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए एसडीएम कुमारी पूजा सोनी, तहसीलदार निर्मल पटले, नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अजय जैन परिधान एवं सुनील जैन को सम्मानित किया गया।

नगर विकास में योगदान के लिए पार्षदों का अभिनंदन

नगर परिषद के पार्षदों द्वारा नगर विकास में दिए जा रहे सहयोग को भी सराहा गया। इस अवसर पर पार्षद अजय गुप्ता, संतोष पटेल, राजीव अग्रवाल, रूपम मनखेड़ीवाले, शालिग्राम पंडोरिया सहित पूर्व पत्रकार साथी पुरुषोत्तम पटेल एवं महेश मोदी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन तेंदूखेड़ा तहसील प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जीवेश चौरसिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष पं. शिवम पांडे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर तहसील प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व नगर पंचायत प्रतिनिधि, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, समाजसेवी, पत्रकार साथी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!