मध्य प्रदेश

गाडरवारा में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हर्षोल्लास और देशभक्ति के रंग में रंगा नगर, गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

गाडरवारा।
नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में सोमवार को 76वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर का मुख्य समारोह पुराना कॉलेज स्थित रूद्र मैदान में आयोजित किया गया, जहां नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नपा अध्यक्ष गाडरवारा

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे एवं एसडीओपी ललित डागुर के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन कर जनमानस को शासन की योजनाओं और संकल्पों से अवगत कराया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
विशेष रूप से पहलगाम हमला, शहीद स्व. आशीष शर्मा, मां नर्मदा, भगवान शिव एवं हनुमान जी से जुड़ी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

कार्यक्रम के अंतिम चरण में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मार्च पास्ट, व्यायाम और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के परिणाम

मार्च पास्ट

  • माध्यमिक वर्ग: शा. आदर्श उमावि गाडरवारा — प्रथम
  • उच्च माध्यमिक वर्ग: कन्या नवीन — प्रथम
  • बीटीआई स्कूल — द्वितीय
  • क्रेयान स्कूल — तृतीय

व्यायाम प्रदर्शन

  • प्राथमिक वर्ग: क्रेयान — प्रथम, दक्ष — द्वितीय, शिवाजी — तृतीय
  • माध्यमिक वर्ग: किसानी — प्रथम, क्राइस चर्च — द्वितीय, क्रेयान — तृतीय
  • उच्च माध्यमिक वर्ग: कन्या शाला गाडरवारा — प्रथम

सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • प्राथमिक वर्ग: डायमंड स्कूल व न्यू एज — प्रथम, वन स्टेप — द्वितीय, शिवाजी — तृतीय
  • माध्यमिक वर्ग: दक्ष — प्रथम, कन्या नवीन — द्वितीय, सन साइन — तृतीय
  • उच्च माध्यमिक वर्ग: शासकीय आदर्श स्कूल — प्रथम, क्राइस चर्च — द्वितीय, कन्या नवीन — तृतीय
  • बीटीआई स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद

समारोह में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अर्पणा ब्राउन एवं सीमा अवस्थी ने किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!