मध्य प्रदेश

देश के प्रति समर्पण का भाव जागृत करते हैं स्वामी विवेकानंद के विचार

आरडीपीएस स्कूल में सूर्य नमस्कार में शामिल हुए मंत्री राव

करेली। 12 जनवरी को युगपुरुष, महामना स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने राव रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल लोलरी राजमार्ग में सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह में सहभाग किया।

देश विश्व पटल पर अग्रणी

सामूहिक योग सूर्य नमस्कार के उपरांत मंत्री श्री राव ने समारोह को संबोधित करते हुए एवं युवाओं व विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि स्वामी जी का संकल्पित जीवन तथा कार्य के पश्चात निहित उनके आदर्श, भारतीय युवकों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। स्वामी जी के विचार युवाओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करते हैं। देश के प्रति समर्पण का भाव जागृत करते हैं। भारत युवाओं का देश है, देश के नवनिर्माण की बयार बह रही है, जिसमें युवाओं की महती भूमिका है। मंत्री श्री राव ने कहा कि देश के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर अग्रणी है, पूरे विश्व में भारत की तरुणाई महती भूमिका में है। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के निर्माण में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

नागरिकगण रहे उपस्थित

आरडीपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री राजीव सिंह, डॉक्टर हरगोविंद पटेल, रमेश पटेल, सुनील जैन, शिवकुमार दुबे, प्राचार्य जानसन थामस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकजन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!