मध्य प्रदेशराजनीति
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का गाडरवारा क्षेत्र दौरा, जानें पूरा प्रवास कार्यक्रम
03 जनवरी 2026 को विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गाडरवारा।
मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री उदय प्रताप सिंह जी का शनिवार, 03 जनवरी 2026 को गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री श्री सिंह इस दौरान विभिन्न ग्रामों में धार्मिक, सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
दौरा-प्रवास कार्यक्रम (03 जनवरी 2026 | शनिवार)
- 10:00 बजे – ग्राम लोलरी से झिरी के लिए प्रस्थान
- 10:30 बजे – ग्राम झिरी आगमन एवं गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में सहभागिता
- 11:15 बजे – ग्राम डोभी आगमन एवं शोकाकुल परिवारों से भेंट
- 12:00 बजे – ग्राम इमलिया (नौरंगपुर) में श्री फूलसिंह जी मुकद्दम के निवास पर आगमन
- 13:00 बजे – ग्राम बेलखेड़ी (सिल्हेटी) में कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट
- 14:00 बजे – ग्राम चांदनखेड़ा में श्री मूलचंद जी ममार एवं श्री जंडेल सिंह ममार के निवास पर आगमन
- 15:15 बजे – ग्राम दुरुसुरु में नववर्ष मिलन समारोह में सहभागिता
- 16:30 बजे – सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप, गाडरवारा में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात
कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।







