मध्य प्रदेश

पेंशनर समाज की बैठक 7 दिसंबर को, समस्याओं पर होगा विचार-विमर्श

गाडरवारा। मध्य प्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा गाडरवारा की मासिक बैठक आज रविवार, 7 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। बैठक का समय दोपहर 3 बजे और स्थान कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, गाडरवारा निर्धारित किया गया है।

बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

आजीवन सदस्यता अभियान शुरू

बैठक में तहसील गाडरवारा पेंशनर समाज द्वारा आजीवन सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पेंशनरों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की है।

दिसंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करें

पेंशनरों को याद दिलाया गया है कि माह दिसंबर में अपने जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) बैंक में अनिवार्य रूप से जमा करें, जिससे पेंशन निर्बाध रूप से मिलती रहे।

समाज ने सभी पेंशनर भाई-बहनों से अनुरोध किया है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!