मध्य प्रदेश

महाराणा प्रताप वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

गाडरवारा। महाराणा प्रताप वार्ड में नगर पालिका राजस्व शाखा द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड के हितग्राहियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवकांत मिश्रा शिविर स्थल पर पहुँचे और आम जनता की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को समय सीमा में त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान बिना विलंब के हो, और नगर पालिका इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

शिविर के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा नामांतरण, बकाया, प्रमाणपत्र, कर संबंधी आवेदन, एवं अन्य वार्ड स्तरीय शिकायतों का पंजीयन और निवारण किया गया। अनेक हितग्राहियों ने तत्काल समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राजस्व शाखा प्रभारी योगेंद्र ढिमोले, लता चौहान, राकेश पटेल, सोनू पाठक, वार्ड प्रभारी अखिलेश चौरसिया, रागिनी नौरिया, नरगिस खान, रीता मेहरा, रोशनी श्रीवास्तव, रचना दुबे सहित नगर पालिका परिषद के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!