महाविद्यालय में महिला उद्यमिता दिवस पर व्याख्यान आयोजित

गाडरवारा, गत दिवस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा के कंप्यूटर विभाग में महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर डिजिटल मार्केटिंग ई-कॉमर्स विषय में व्याख्यान आयोजित किया गया । कार्यक्रम प्राचार्य डॉ .पी .एस .कौरव एवं कंप्यूटर विभाग प्रभारी सुनील पालीवाल जी के निर्देशन में संपन्न हुआ, व्याख्यान के मुख्य वक्ता के रूप में नीलेश शर्मा कंप्यूटर विभाग ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग ई-कॉमर्स विषय पर जानकारी प्रदान की और उपस्थित सभी छात्राओं को भविष्य में उद्यमी बनने में ई कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग के उपयोग करने एवं समय की मांग के अनुसार महिला उद्यमी डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करें इसके बारे में प्रमुखता से जानकारी दी गई कार्यक्रम में छात्राओं की महती उपस्थिति रही कार्यक्रम में श रूपेंद्र जी क़ीर, डॉ दीपक तिनगुरिया , यश जी विश्वकर्मा, डॉ शिवानी स्वामी , डॉ पिंटू दास की उपस्थिति रही कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कुमारी हंसा पाठक द्वारा किया गया।







