मध्य प्रदेश

Narmadapuram TI Pitai Video: माखन नगर थाना प्रभारी मदन पवार ने आरोपियों को बेल्ट और जूते से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

नर्मदापुरम में माखन नगर थाना प्रभारी मदन पवार का बेल्ट से आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल। दिव्यांग समीर खान और विष्णु कहार से कैमरे पर माफी मंगवाने के आरोप। पुलिस महकमे में मचा बवाल।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के माखन नगर थाने के प्रभारी मदन पवार एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक थर्ड डिग्री टॉर्चर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दो आरोपियों को जूते और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और टीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो में बेल्ट और मुक्कों से पिटाई का दृश्य

वायरल वीडियो में टीआई मदन पवार एक आरोपी को जमीन पर बैठाकर बेल्ट और जूते से मारते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में वे आरोपी के बाल पकड़कर मुक्कों और बेल्ट से हमला कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिटाई झेल रहा आरोपी समीर खान दिव्यांग है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 अक्टूबर की है और वीडियो किसी पुलिसकर्मी ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था।

टीआई बोले— अपराधियों को समझाने के लिए की सख्ती

वीडियो वायरल होने के बाद टीआई मदन पवार ने कहा कि उन्होंने यह कार्रवाई “बदमाशों को सबक सिखाने” के लिए की थी। उनके अनुसार, आरोपी समीर खान उर्फ पिद्दा और विष्णु कहार ने राजोन गांव के सरपंच को हत्या की धमकी दी थी और एक व्यक्ति के घर हमला करने की कोशिश की थी।
टीआई ने कहा —

“समाज में गाली-गलौज और उपद्रव करने की वजह से दोनों को थाने बुलाया गया था। उन्हें सिर्फ समझाने के लिए सख्ती बरती गई थी, मारपीट का कोई इरादा नहीं था।”

कैमरे पर माफी मंगवाने का आरोप

तीसरे वायरल वीडियो में दोनों आरोपी कैमरे के सामने माफी मांगते हुए दिख रहे हैं। वे कहते हैं —

“जीतू भैया, गोलू भैया, आज के बाद आपसे कोई बात नहीं करूंगा।”
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो थाना प्रभारी ने दूसरे पक्ष के सामने अपनी निष्पक्षता दिखाने के लिए बनवाया था, जिसके बाद टीआई की मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Narmadapuram TI Pitai Video
Janta express live

टीआई का दावा — आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

टीआई मदन पवार ने बताया कि समीर खान और विष्णु कहार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • समीर खान ने मोबाइल पर एक युवक को जान से मारने की धमकी दी थी।
  • आरोपियों की हरकतों से हिंदू-मुस्लिम विवाद की स्थिति बन सकती थी।
  • इसलिए उन्हें थाने बुलाकर “थोड़ी सख्ती” दिखाई गई।

दिव्यांग आरोपी ने की एसपी से शिकायत

दिव्यांग समीर खान ने एसपी नर्मदापुरम से शिकायत की है कि उसे निर्दोष होते हुए भी थाने में पीटा गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
उसका आरोप है —

“मुझ पर झूठा केस दर्ज किया गया और नगर में जुलूस निकालकर मुझे बदनाम किया गया।”

मामले की जड़ — सरपंच के बेटे की गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी थी टक्कर

मामला 24 अक्टूबर से जुड़ा है। राजोन गांव के सरपंच लखन कीर के बेटे की गाड़ी को विष्णु कहार ने ट्रैक्टर से टक्कर मारी थी। इस घटना के बाद अशोक नामक व्यक्ति ने विष्णु के खिलाफ केस दर्ज कराया।
इसके बाद समीर खान ने गुस्से में आकर जीतू कीर को धमकी दी और 8-10 लोगों के साथ उसके घर पहुंचकर हमला करने की कोशिश की। इसी पर जीतू कीर ने भी समीर और विष्णु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विष्णु कहार के खिलाफ दर्ज हैं 13 आपराधिक मामले

रजोन बाबई गांव के विष्णु कहार पर पहले से ही 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें
चोरी, मारपीट, रेत चोरी, अवैध हथियार और अड़ीबाजी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
उसके खिलाफ 5 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!