मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, छात्रों ने लिया एकता का संकल्प

नरसिंहपुर। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्टेडियम ग्राउंड में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।

इस दौड़ में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिला स्तर पर हर्षित चौरसिया तृतीय, महाविद्यालय स्तर पर विवेक साहू प्रथम

इस प्रतियोगिता में हर्षित चौरसिया ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं महाविद्यालय स्तर पर

  • विवेक साहू प्रथम,
  • विवेक मेहरा द्वितीय, और
  • मनीषा राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।

यशिका सोनी, शालिनी चढ़ार, जय नामदेव, पिंकी मेहरा सहित कई विद्यार्थियों ने भी इस दौड़ में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित

दौड़ के बाद महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. आर.बी. सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, कूटनीति और दूरदर्शिता की चर्चा करते हुए कहा कि

“स्वतंत्रता के पश्चात 562 देशी रियासतों का एकीकरण पटेल जी की अद्वितीय उपलब्धि थी, जिनकी नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में उभरा।”

उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

शपथ और मार्चपास्ट से गूंजा परिसर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता शपथ ग्रहण कराया गया।
इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार ताम्रकार एवं डॉ. रानी कुमारी के निर्देशन में मार्चपास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!