भाजपा प्रदेश कार्यालय में नई नियुक्तियाँ — हेमेंत खंडेलवाल ने जारी की सूची, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमेंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा की। उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी।

भोपाल, 23 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमेंत खंडेलवाल (पूर्व सांसद) ने आज नई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। यह नियुक्तियाँ BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से की गई हैं।
घोषित सूची के अनुसार, पार्टी ने उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी सहित कई अहम पदों पर जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। साथ ही किसान, एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमेंत खंडेलवाल ने कहा कि —
“यह सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संगठन के इन नए पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में यह टीम भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।”
सूची देखे-









