मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
गाडरवारा सिविल अस्पताल में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर को

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल अस्पताल गाडरवारा में 1 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर की प्रमुख विशेषताएं
- 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग की जाएगी।
- विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगों का उपचार व परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
- वृद्धजनों के लिए फिजियोथेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
उद्देश्य
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वृद्धजनों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित बना सकें।
अस्पताल प्रशासन ने सभी वृद्धजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।