विश्व हिंदू परिषद प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात, हनुमान मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
इटारसी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत एसडीएम नीलेश कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया और स्टेशन के सामने स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान दादा मंदिर की वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधियों ने बताया कि मंदिर पर पूरे सकल हिंदू समाज की आस्था जुड़ी हुई है, लेकिन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण होने से श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन पारदर्शिता और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए।
प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विश्व हिंदू परिषद सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे
इस अवसर पर जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल सिंह राजपूत, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, नगर मंत्री यश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।







