मध्य प्रदेश
शाजापुर में अद्भुत संयोग: 90 साल की जुड़वा बहनों की एक साथ उठी अर्थी, एक ही घर में हुई थी शादी

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक बेहद अनोखा और भावुक मामला सामने आया है। यहाँ 90 वर्ष की जुड़वा बहनें बरजू बाई और दुर्गाबाई का एक साथ निधन हो गया। जन्म से लेकर जीवन और अब मृत्यु तक दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहीं।
जीवनभर साथ और विदाई भी साथ
- दोनों बहनों का जन्म 90 साल पहले राजगढ़ जिले के खजूरी गांव में हुआ था।
- बाद में परिवार कालापीपल थाना क्षेत्र के भरदी गांव में आकर बस गया।
- उनके पिता ने बेटियों के अटूट रिश्ते को देखते हुए उनकी शादी भी एक ही घर में करने का फैसला लिया।
- बरजू बाई की शादी रामसिंह राव से और दुर्गाबाई की शादी भादर सिंह राव से हुई।
पूरे गांव में चर्चा
मंगलवार को दोनों बहनों ने अंतिम सांस ली। इसके बाद पासीसर गांव से एक साथ उनकी अर्थियां उठीं। गांव और आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में लोग इस अद्भुत संयोग को देखने पहुंचे।
परिवार गमगीन, लोग भावुक
परिवारजन और ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहनें हमेशा एक-दूसरे का सहारा बनीं। उनकी मृत्यु भी साथ होना सभी को भावुक कर गया। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।
![]() | THE BIG BILLION DAYS SALE IS LIVE!Get Upto 50% Off on Mobile Phones Only on Flipkart Shop Now! |







