मध्य प्रदेश
गाडरवारा: नेशनल लोक अदालत में 58.58 लाख रुपए की वसूली

गाडरवारा। नगर पालिका परिषद गाडरवारा में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान संपत्तिकर और जलकर से बड़ी वसूली की गई। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा कुल ₹58,58,455 की राशि वसूल की गई।
संपत्तिकर और जलकर से वसूली
संपत्तिकर से ₹46,17,997 की वसूली की गई।
जलकर से ₹12,40,458 की वसूली की गई।
कुल योग: ₹58,58,455।
नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ रहे मौजूद
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख उपस्थित रहे। उन्होंने हितग्राहियों द्वारा जमा की गई राशि की रसीदें वितरित कीं और उनके सहयोग के लिए आभार जताया।
Also Read-गाडरवारा की महिला का कंकाल मिला, हत्या की आशंका |
कर्मचारियों की सराहना
नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने वसूली कार्य में लगे कर्मचारियों की मेहनत और लगन की भी प्रशंसा की।