मध्य प्रदेश

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेली ने 21 मासूमों को श्रद्धांजलि देने निकाली कैंडल मार्च

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर आज करेली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मैन रोड पर कैंडल मार्च निकाली। विगत दिनों छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने से मासूमों की मौत का आंकड़ा बढ़ कर 21हो गया है, उन मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और प्रदेश सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकाली गई। कैंडल मार्च में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम रतन पटेल, पेठिया जी, मनोहर ठाकुर, ब्रजमोहन चौकसे और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्री मनोहर ठाकुर ने भाजपा सरकार को इस पूरी घटना का जिम्मेदार बताया और खराब दवाई को परमिशन देने के लिए दोषी ठहराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!