मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी
वैष्णवी विश्वकर्मा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त, 12वीं में 86.6% अंक लाकर बढ़ाया मान
गाडरवारा की छात्रा वैष्णवी विश्वकर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86.6% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जानें पूरी खबर।

गाडरवारा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में क्राइस्ट चर्च कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा वैष्णवी विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
हनुमान वार्ड निवासी चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा की पुत्री वैष्णवी विश्वकर्मा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 500 में से 433 अंक हासिल कर 86.6 प्रतिशत के साथ विशेष योग्यता में प्रथम श्रेणी प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार दोनों का नाम गौरवान्वित हुआ है।
वैष्णवी की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके शुभचिंतकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।







