मण्डीदीप में जल संकट गहराया, हर घर नर्मदा जल अभियान के समर्थन में उतरी कांग्रेस

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मण्डीदीप, रायसेन।
नगर में बढ़ते जल संकट को लेकर अब नर्मदा जल की मांग जोर पकड़ने लगी है। नगर कांग्रेस कमेटी मण्डीदीप के नगर अध्यक्ष दशरथ सिंह मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “हर घर नर्मदा जल अभियान” (टीम न्यूज़ ऑफ भोजपुर) को समर्थन देते हुए मण्डीदीप को नर्मदा पाइपलाइन से स्थायी जल कनेक्शन देने की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नर्मदा पाइपलाइन से स्थायी कनेक्शन मिलने पर नगरवासियों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा तथा जल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।
नगर अध्यक्ष दशरथ सिंह मीणा ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह मुद्दा नगर की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन इस मांग को लेकर एकजुट है और नगरवासियों के हित में लगातार आवाज उठाई जाएगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपेश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, वरिष्ठ नेता एमपी गोस्वामी राधेश्याम चिंतामण, पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीणा पूर्व पार्षद ममता सुनील मालवीय, महिला नेता नीलम कुशवाहा पूर्व पार्षद नरेंद्र पाल, अशोक लोवंशी संजय राजपूत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को समर्थन दिया।







